दिवाली पर जगमग हुए अमेरिका के न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थल

By भाषा | Updated: November 4, 2021 21:27 IST2021-11-04T21:27:38+5:302021-11-04T21:27:38+5:30

Major landmarks of New York City of America lit up on Diwali | दिवाली पर जगमग हुए अमेरिका के न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थल

दिवाली पर जगमग हुए अमेरिका के न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थल

न्यूयार्क, चार नवंबर दिवाली पर न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थलों को प्रकाश से जगमग कर दिया गया और संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारियों ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतारेस ने ट्वीट किया, “शुभ दीपावली। यह त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं।”

संयुक्त राष्ट्र ने भी ट्वीट किया, “प्रकाश का पर्व दिवाली भारत और विश्व में मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मिट्टी के दीये जलाये जाते हैं।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेबरेसस ने ट्वीट किया, “सभी लोगों के लिए दिवाली का पर्व अच्छी सेहत और खुशी लेकर आए।”

न्यूयार्क शहर में ‘साउथ एशियन एंगेजमेंट फॉउंडेशन’ (एसएईएफ) के आयोजन के तौर पर वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को दो नवंबर से चार नवंबर तक दिवाली एनिमेशन से पहली बार सजाया गया। बुधवार को हडसन नदी तट पर आतिशबाजी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Major landmarks of New York City of America lit up on Diwali

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे