लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर में मनाई गई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, फ्रांस समेत इन देशों ने जारी किए डाक टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 08:59 IST

फ्रांस में भारत की एम्बेसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय दूतावास के सहयोग से फ्रांस ने एक डाक टिकट जारी किया है जिसपर गांधी जी की तस्वीर है।'

Open in App

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर फ्रांस और श्रीलंका समेत कई देशों में उनके जीवन और विरासत को याद किया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और स्मारक डाक टिकट जारी किये गए। दुनियाभर में भारतीय मिशन ने गांधी की याद में कार्यक्रमों का आयोजन किया जहां नेताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर फ्रांस सरकार ने एक डाक टिकट जारी किया है। इस पर महात्मा गांधी की तस्वीर है। फ्रांस सरकार ने यह फैसला महात्मा गांधी सम्मान में लिया है।

फ्रांस में भारत की एम्बेसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय दूतावास के सहयोग से फ्रांस ने एक डाक टिकट जारी किया है जिसपर गांधी जी की तस्वीर है।'

गौरतलब है कि महात्मा गांधी को समर्पित ऐसी ही डाक टिकट उज्बेकिस्तान, तुर्की, फलस्तीन और दुनिया के कई अन्य देशों ने भी जारी किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने सफलतापूर्वक अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया जिसने इतिहास बदल दिया। गुतारेस ने ट्वीट किया, "उनके जन्म के 150 साल बाद भी गांधी का दर्शन संयुक्त राष्ट्र में हमारे कार्यों के मूल में हैं। उनका साहस और दृढ़ विश्वास हमें बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस और हर दिन प्रेरित करता रहे।"

महात्मा गांधी की याद में 2007 से इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने आधिकारिक आवास 'टैंपल ट्रीज़' में गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। श्रीलंका ने भी गांधी जयंती पर दो स्मारक टिकटें जारी कीं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास में गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण किया गया। काठमांडू के इंडिया हाउस में भारत और नेपाल के खादी और हथकरघा वस्त्र का फैशन शो आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि विश्व नेता के विचार आज भी समान रूप से प्रासंगिक हैं।

चीन की राजधानी बीजिंग के पब्लिक पार्क में वर्ष 2005 से हर साल गांधी जयंती मनाई जाती रही है, लेकिन इस बार आखिरी समय में इसे भारतीय दूतावास में आयोजित किया गया क्योंकि सरकार ने वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। भारतीय दूतावास ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि कार्यक्रम की अनुमति क्यों नहीं दी गई।

बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री दीपू मोनी गांधी जयंती को लेकर भातीय उच्चायोग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। भारतीय दूत रीवा गांगुली दास ने इस अवसर पर बात की और रवींद्र संगीत गायक और आईसीसीआर की पूर्व छात्र रिजवाना चौधरी बन्न्या को 'वैष्णव जन तो तेने कहिये' पुस्तक भी सौंपी। फिलिस्तीन ने गांधी पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करते हुए विश्व नेता की 150वीं जयंती के मौके पर उनकी "विरासत और मूल्यों" के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पेरिस में भारतीय दूतावास ने फ्रांस के ला पोस्टे के साथ गांधी की छवि के साथ डाक टिकट जारी किया।

ब्रिटेन में जगह-जगह लोग एकत्रित हुए और गांधीजी के पसंदीदा भजन गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंगापुर में महात्मा गांधी मार्कर क्लिफोर्ड पियर में गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जहां 1948 में उनकी अस्थियों का एक हिस्सा विसर्जित किया गया था। जापान में भारतीय मिशन ने भी इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये और गांधी के जीवन पर जापानी कॉमिक्स ‘मांगा’ जारी की गई। रूस के ड्यूमा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भारतीय दूत के साथ-साथ ड्यूमा के उपाध्यक्ष सर्गेई नेवरोव और सभी राजनीतिक समूहों के नेताओं ने गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा दुबई, मॉरीशस, सऊदी अरब, लेबनान, म्यांमा, स्विटरजलैंड और अन्य देशों में भी गांधी की याद में कार्यक्रम आयोजित किये गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :गाँधी जयंतीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

विश्वकौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?