लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: निलंबित आरटीओ ने किया उच्च न्यायालय का रुख, मंत्री अनिल परब के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब और राज्य परिवहन विभाग के कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ साल की शुरूआत में भ्रष्टाचार एवं कदाचार का आरोप लगाने वाले निलंबित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) गजेंद्र पाटिल ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उनके खिलाफ स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ ने बुधवार को कहा कि वह आठ अक्टूबर को याचिका पर सुनवाई करेगी।

इस महीने की शुरूआत में अधिवक्ता वी पी राणे के मार्फत दायर अपनी याचिका में पाटिल ने उच्च न्यायालय से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी अन्य स्वतंत्र एजंसी से परिवहन मंत्री परब तथा अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभाग में तबादले व कदाचार के विषयों में रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, परब और परिवहन विभाग के कई अधिकारियों को अपनी याचिका में प्रतिवादी पक्षकार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...