लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे व्यक्ति ने 80 वर्षीय महिला की हत्या की, आभूषण लूटे

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:31 IST

Open in App

लातूर, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने 80 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनकी सोने की दो चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नीलांगा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई और आरोपी की पहचान संदीप आनंद भोसले (35) के रूप में हुई, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी नीलांगा तहसील के गुरहल गांव में बुजुर्ग महिला की गतिविधियों पर नजर रखता था। बुधवार को महिला को अपने खेत में अकेले काम करता देख उसने एक धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और सोने की दो चेन लेकर फरार हो गया।

महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा था, इसलिए उसने महिला की हत्या कर उसके आभूषण लूट लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला