महाराष्ट्र: आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे व्यक्ति ने 80 वर्षीय महिला की हत्या की, आभूषण लूटे

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:31 IST2021-10-10T15:31:22+5:302021-10-10T15:31:22+5:30

Maharashtra: Man facing financial difficulties kills 80-year-old woman, loots jewelery | महाराष्ट्र: आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे व्यक्ति ने 80 वर्षीय महिला की हत्या की, आभूषण लूटे

महाराष्ट्र: आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे व्यक्ति ने 80 वर्षीय महिला की हत्या की, आभूषण लूटे

लातूर, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने 80 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनकी सोने की दो चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नीलांगा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई और आरोपी की पहचान संदीप आनंद भोसले (35) के रूप में हुई, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी नीलांगा तहसील के गुरहल गांव में बुजुर्ग महिला की गतिविधियों पर नजर रखता था। बुधवार को महिला को अपने खेत में अकेले काम करता देख उसने एक धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और सोने की दो चेन लेकर फरार हो गया।

महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा था, इसलिए उसने महिला की हत्या कर उसके आभूषण लूट लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man facing financial difficulties kills 80-year-old woman, loots jewelery

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे