लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कनिष्ठ अधिकारी से रिश्वत लेने के मामले में वन अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:38 IST

Open in App

ठाणे, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र में 57 साल के एक वन अधिकारी को एक कनिष्ठ अधिकारी से 5.3 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में मुंबई भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सहायक वन संरक्षक बलिराम तुकाराम कोलेकर को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। उन्हें मंगलवार को ठाणे जिला न्यायाधीश आर आर ककानी की अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 16 अक्टूबर तक एसीबी की हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने कनिष्ठ अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में कार्यों के लिए राशि जारी की थी। कोलेकर ने कोष जारी करने के लिए कनिष्ठ अधिकारी से कथित तौर पर 6.22 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

कनिष्ठ अधिकारी ने पिछले महीने एसीबी से इसकी शिकायत की, जिसने जाल बिछाकर आरोपी को सोमवार को अपने कार्यालय में कथित तौर पर 5.30 लाख रुपये की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कार्यालय की तलाशी ले रही टीम को 12,46,500 रुपये की राशि भी मिली।

उन्होंने बताया कि नौपाड़ा पुलिस ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें