लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे के कोविड-19 अस्पताल के प्रमुख के खिलाफ कर्मचारी का यौन शोषण करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:04 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 जुलाई ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सरकारी कोविड-19 अस्पताल की 35 वर्षीय महिला कर्मचारी का यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उप नगर आयुक्त विश्वनाथ केलकर के खिलाफ कपूरबावडी थाने में बुधवार शाम मामला दर्ज किया गया। केलकर ‘ग्लोबल हब कोविड हॉस्पिटल’ के प्रभारी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता अस्पताल में सहायक मैट्रन है, उसने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर भद्दी टिप्पणियां करता था और उससे यौन संबंध बनाने की कोशिश करता था। एक बार उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। लेकिन जब वह उसकी बातों में नहीं आई तो उसने उसे बर्खास्त कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त और टीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा वाघू और पार्टी के ठाणे शहर की महिला शाखा के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विपिन शर्मा से मुलाकात की और महिला के आरोपों के संबंध में जानकारी दी तथा अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।

वाघ ने कोई कार्रवाई ना होने पर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात कर लिखित शिकायत भी सौंपी।

अधिकारी ने बताया कि केलकर के खिलाफ भादंस की धारा 354 (ए) (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

‘ग्लोबल हब कोविड हॉस्पिटल’ की स्थापना पिछले साल कोविड-19 की पहली लहर के दौरान की गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा