महाराष्ट्र : 11 नवंबर को चार दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद आएंगे भागवत
By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:24 IST2021-11-09T19:24:40+5:302021-11-09T19:24:40+5:30

महाराष्ट्र : 11 नवंबर को चार दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद आएंगे भागवत
औरंगाबाद, नौ नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 11 नवंबर को चार दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद आएंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
संघ के औरंगाबाद (देवगिरि) संभाग के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल भालेराव ने कहा कि भागवत बृहस्पतिवार को हिंगोली जिले में संत नामदेव के गांव नरसी जाएंगे और उसके बाद वह औरंगाबाद आएंगे।
उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख 12 से 14 नवंबर तक औरंगाबाद शहर स्थित अग्रसेन भवन हॉल में संगठन की विभिन्न इकाइयों के सदस्यों की कई बैठकों को संबोधित करेंगे।
भालेराव ने बताया कि अपने इस दौरे के समापन पर भागवत 15 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।