लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहुंची महेश्वर, तीन दिन के भारत दौरे पर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 12, 2018 03:42 IST

Open in App

इंदौर, 12 मार्च। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन सोमवार तड़के रात करीब 2:30 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंची। हिलेरी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं।  यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद हिलेरी महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी  के मुताबिक उनकी सुरक्षा की कमान अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने संभाल रखी है। सुरक्षा के लिए लिहाज से उनका भारत दौरा गोपनीय रखा गया है।

बताया जा रहा है कि हिलेरी यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने  आई है। इस दौरान वे शहर के कुछ बड़े बिजनसमैन और शिक्षाविदों से भी मुलाकात भी कर सकती हैं। बता दें कि इससे पहले हिलेरी क्लिंटन के दौरे को लेकर अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को इंदौर पुलिस के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान हिलेरी क्लिंटन किन-किन जगहों पर जा सकती है, इस मुद्दे पर चर्चा हुई। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि हिलेरी क्लिंटन का तीन से चार दिनों तक इंदौर और आसपास के पर्यटन स्थलों का दौरा करने का संभावित कार्यक्रम है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह