मध्य प्रदेश: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहुंची महेश्वर, तीन दिन के भारत दौरे पर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 12, 2018 03:42 IST2018-03-12T03:42:59+5:302018-03-12T03:42:59+5:30

इंदौर, 12 मार्च। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की �..

Madhya Pradesh: Hillary Clinton arrived at Ahilya Fort in Maheshwar | मध्य प्रदेश: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहुंची महेश्वर, तीन दिन के भारत दौरे पर

मध्य प्रदेश: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहुंची महेश्वर, तीन दिन के भारत दौरे पर

इंदौर, 12 मार्च। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन सोमवार तड़के रात करीब 2:30 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंची। हिलेरी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं।  यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद हिलेरी महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी  के मुताबिक उनकी सुरक्षा की कमान अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने संभाल रखी है। सुरक्षा के लिए लिहाज से उनका भारत दौरा गोपनीय रखा गया है।

बताया जा रहा है कि हिलेरी यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने  आई है। इस दौरान वे शहर के कुछ बड़े बिजनसमैन और शिक्षाविदों से भी मुलाकात भी कर सकती हैं। बता दें कि इससे पहले हिलेरी क्लिंटन के दौरे को लेकर अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को इंदौर पुलिस के साथ एक मीटिंग की। 



इस दौरान हिलेरी क्लिंटन किन-किन जगहों पर जा सकती है, इस मुद्दे पर चर्चा हुई। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि हिलेरी क्लिंटन का तीन से चार दिनों तक इंदौर और आसपास के पर्यटन स्थलों का दौरा करने का संभावित कार्यक्रम है।

Web Title: Madhya Pradesh: Hillary Clinton arrived at Ahilya Fort in Maheshwar

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे