लाइव न्यूज़ :

माधव कुमार नेपाल ने ओली पर दलाल, माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:23 IST

Open in App

काठमांडू, 25 मई नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) से निष्कासित नेता माधव कुमार नेपाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली पर दलालों, माफिया और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी कारण पार्टी कमजोर हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल उन 11 सांसदों में शामिल हैं जिन्हें सोमवार को सीपीएन-यूएमएल ने ओली के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के प्रयास के तहत पार्टी के खिलाफ जाने और विपक्षी गठबंधन का समर्थन करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

निष्कासित सांसद पार्टी के सामान्य सदस्य भी नहीं रहेंगे।

फेसबुक पेज पर जारी बयान में नेपाल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दलालों, माफिया और गुंडों को प्रोत्साहित किया जा रहा है लेकिन कम्युनिस्ट सरकार के होने के बावजूद सर्वहारा और खासकर नेपाल के आम आदमी की अनदेखी की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओली नीत सरकार की गतिविधियां और विवादास्पद पहलू हम सबके बीच बिल्कुल स्पष्ट है। ओली जब दलालों के संरक्षक बन गए तो सीपीएन-यूएमएल को कमजोर कर दिया गया। ईमानदार, प्रतिबद्ध लोगों और पार्टी हित के लिए कुर्बानी देने वालों के बजाए माफिया को तरजीह दी गई।’’

नेपाल ने कहा कि जब उन्होंने मुद्दे उठाए तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओली ने अपनी निजी सोच और स्वार्थ के लिए हमेशा सरकार का दुरूपयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना