हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद मेडागास्कर के पुलिस प्रमुख तैरकर तट पर पहुंचे

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:46 IST2021-12-22T21:46:13+5:302021-12-22T21:46:13+5:30

Madagascar's police chief swam to shore after helicopter crash | हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद मेडागास्कर के पुलिस प्रमुख तैरकर तट पर पहुंचे

हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद मेडागास्कर के पुलिस प्रमुख तैरकर तट पर पहुंचे

एंटानानैरिवो (मेडागास्कर), 22 दिसंबर (एपी) मेडागास्कर के पुलिस मंत्री और वायु सेना का एक कर्मी हिंद महासागर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के 12 घंटे बाद तट तक पहुंचने में सफल रहे।

अधिकारियों के अनुसार, जेंडरमेरी के राज्य सचिव (57) जनरल सर्ज गेले को डोंगी में एक मछुआरे ने देखा और उन्हें तट तक लाया। वहीं, हेलीकॉप्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति मुख्य वारंट अधिकारी जिमी लैतसारा भी तैरकर महंबो के तट पर पहुंच गए।

मेडागास्कर के रक्षा मंत्रालय की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में गेले ने कहा, ‘‘ मेरे मरने का समय अभी नहीं आया है। ईश्वर का शुक्र है। मैं ठीक हूं। सिर्फ ठंड लगी है।’’ उन्होंने कहा कि वह बस इसलिए दुखी हैं क्योंकि उन्हें अपने दोस्तों के बारे में पता नहीं है कि वे जीवित हैं या नहीं।''

उन्होंने सोमवार शाम हुए हादसे के बारे में कहा, ‘‘ हेलीकॉप्टर में हम चार लोग थे और मैं पायलट के ठीक पीछे बैठा था। मेरे पास लाइफ जैकेट नहीं था। तो मैंने सीट बेल्ट खोला और फिर इसका इस्तेमाल तैरने के लिए किया। मैं शांत बना रहा और जो कुछ भी भारी मैंने पहन रखा था, जैसे कि बूट और बेल्ट उसे खोल लिया। मैंने जीवित रहने की हर कोशिश की।’’

उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे के भीतर काम पर वापस लौट जाएंगे और इस हादसे में उनका उनका फोन गुम हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हेलीकॉप्टर हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। गेले को कहना है कि हवा के झोंको ने हेलीकॉप्टर को अस्थिर कर दिया था। हेलीकॉप्टर का पायलट और अन्य यात्री अब भी लापता हैं।

हेलीकॉप्टर उस स्थल पर जा रहा था, जहां फ्रांसिया नाम की एक नौका डूब गई थी। बुधवार को सैंट-मैरी द्वीप से 25 शव बरामद हुए। इस दुर्घटना में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madagascar's police chief swam to shore after helicopter crash

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे