लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में फ्रांस के सैनिकों की संख्या कम करेंगे मैक्रों

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:37 IST

Open in App

पेरिस, 11 जून (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों का मुकाबला कर रहे फ्रांस के सैनिकों की संख्या कम करने की घोषणा की है।

मैक्रों ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में माली और पड़ोसी देशों में फ्रांस के सैन्य अभियान में ‘‘ बड़े परिवर्तन’’ के बारे में बताया, हालांकि इसको लेकर किसी समय सीमा की उन्होंने जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि फ्रांस के ‘ऑपरेशन बरखाने’ का अंत किया जाएगा और इस्लामिक चरमपंथियों से निपटने के लिए एक अन्य अभियान शुरू किया जाएगा, जो क्षेत्रीय भागीदारों पर अधिक निर्भर होगा। क्षेत्र में फ्रांस के सैनिकों की संख्या सहित अन्य विस्तृत जानकारी जून अंत में दी जाएगी। फ्रांस के साहेल में अभी पांच हजार से अधिक सैनिक मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ‘‘ हमारी सैन्य तैनाती को कम करना हमारा अंतिम लक्ष्य है। मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि फ्रांस केवल अफ्रीका के अनुरोध पर आतंकवाद से लड़ने के लिए ही क्षेत्र में मौजूद है...’’

‘ऑपरेशन बरखाने’ विद्रोह विरोधी अभियान है जो एक अगस्त 2014 को शुरू हुआ और इसका नेतृत्व अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामीक विद्रोही समूहों के खिलाफ फ्रांसीसी सेना द्वारा किया जा रहा है। फ्रांस के सैनिकों ने 2013 में पहली बार माली में इस्लामीक विद्रोही समूहों के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू की थी।

फ्रांस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इन बदलावों को अमल में लाने में कई महीने लग जाएंगे। पेरिस इसके लिए पहले अपने यूरोपीय और अफ्रीकी साझेदारों से बातचीत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना