लाइव न्यूज़ :

चीन के बढ़ते दबाव के बीच मकाऊ ने ताइपे में अपना कार्यालय किया बंद

By भाषा | Updated: June 17, 2021 11:40 IST

Open in App

मकाऊ (चीन), 17 जून (एपी) हांगकांग के बाद अब चीनी स्वायत्त क्षेत्र मकाऊ ने भी ताइवान में अपना प्रतिनिधित्व कार्यालय बंद कर दिया है। इस स्वशासित द्वीप को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कार्रवाई तेज करने के चीन के दबाव के बीच यह कदम उठाया गया है।

मकाऊ ने कार्यालय बंद करने की कोई वजह नहीं बतायी। यह घोषणा बुधवार को की गई और शनिवार से कार्यालय बंद हो जाएगा। हांगकांग की तरह मकाऊ ताइवान में अपने निवासियों को सेवा मुहैया कराने के लिए एक टेलीफोन हॉटलाइन बना रहा है।

इससे पहले एक अन्य अर्धस्वायत्त चीनी क्षेत्र हांगकांग ने ताइपे में अपना कार्यालय बंद करते हुए ताइवान सरकार पर हांगकांग के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया था। ताइवान सरकार ने 2019 में हांगकांग में हुए लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन का समर्थन किया था और बीजिंग की कार्रवाई के बाद हांगकांग से भागकर आने वाले लोगों को शरण दी थी।

चीन के साथ संबंधों के लिए जिम्मेदार ताइवान की मुख्य भूभाग मामलों की परिषद ने कहा कि संबंधों में बाधा के लिए हांगकांग को नतीजे भुगतने पड़ेंगे और शहर में ताइवान का कार्यालय काम करता रहेगा। हालांकि हांगकांग में ताइवान के वाणिज्य दूतावास को लेकर चिंताएं पैदा हो गयी है। हांगकांग में ताइपे के आर्थिक और सांस्कृतिक कार्यालय ने उसके कई अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने उन घोषणापत्रों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया जिसमें बीजिंग के इस दावे का समर्थन किया गया है कि ताइवान चीन का हिस्सा है।

ताइवान और चीन के बीच संबंध हाल के वर्षों में बिगड़ गए है। चीन ने इस द्वीप पर कूटनीतिक, सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है और हांगकांग पर भी अपना नियंत्रण बढ़ा दिया है। चीन ताइवान पर अपना दावा जताता है और वह जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लेने का इरादा रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल