लाइव न्यूज़ :

‘मा रैनीज ब्लैक बॉटम’ को बाफ्टा में दो पुरस्कार मिले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:48 IST

Open in App

लंदन, 11 अप्रैल 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह के पहले दिन विओला डेविस अभिनीत ‘‘मा रैनीज ब्लैक बॉटम’’ को तकनीकी श्रेणी में दो पुरस्कार मिले।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह को दो दिवसीय कार्यक्रम कर दिया गया है।

बाफ्टा समारोह के पहले दिन की मेजबानी ब्रिटिश रेडियो की जानीमानी हस्ती क्लारा अमफो ने की। इस समारोह का आयोजन शनिवार को ऑनलाइन किया गया और इसमें आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

‘‘मा रेनीज ब्लैक ब्लैक बॉटम’’ को बेहतरीन पोशाक डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए पुरस्कार मिले।

गैरी ओल्डमैन अभिनीत डेविड फिन्चर की "मंक" ने सर्वश्रेष्ठ निर्माण डिजाइन के लिए पुरस्कार जीता, जबकि फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलान की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘टेनेट’’ ने सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव के लिए पुरस्कार जीता।

रिज़ अहमद अभिनीत ‘‘साउंड ऑफ मेटल’’ ने सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग ट्रॉफी "रॉक्स" के लिए लुसी पारडी को मिली।

फराह नेबुलसी की ‘‘द प्रेजेंट’’ को सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश लघु फिल्म और ‘‘द आउल एंड द पुसीकैट’’ ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश लघु एनीमेशन का पुरस्कार जीता।

इस समारोह में अभिनेता, निर्देशक एवं लेखक नोएल क्लार्क को सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब