लाइव न्यूज़ :

2022 बर्लिन फिल्म महोत्सव में ज्यूरी प्रमुख होंगे एम नाइट श्यामलन

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:56 IST

Open in App

लंदन, 19 अक्टूबर अगले साल होने वाले बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष के तौर पर भारतवंशी अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन के नाम की घोषणा हुई है।

महोत्सव के आयोजकों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए बयान में यह खबर साझा की। आर्टिस्टिक डायरेक्टर चार्लो चैट्रियन ने कहा कि वह ‘‘आभारी और सम्मानित महसूस कर रहे हैं’’ कि श्यामलन ने महोत्सव में ज्यूरी प्रमुख के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

चैट्रियन ने कहा, ‘‘अमेरिकी फिल्म व्यवसाय के भीतर श्यामलन एक विशिष्ट शख्सियत हैं, वह एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जो अपने दृष्टिकोण के प्रति निष्ठावान रहे हैं। अपने आदर्शों के प्रति यह निष्ठा वही बात है जो हम अपने चयन में ढूंढ रहे थे।’’

श्यामलन हॉलीवुड में एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने ‘द सिक्सथ सेंस’, ‘अनब्रेकेबल’, ‘द विलेज’, ‘साइंस’, ‘स्पिलिट’ और हालिया ‘ओल्ड’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

फिल्मकार (51) ने कहा कि बर्लिन फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनना उनके लिए ‘‘बेहद मायने’’ रखता है। बर्लिन फिल्म महोत्सव के 72वें संस्करण का आयोजन 10 से 20 फरवरी 2022 को होगा। कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली बार इसका दर्शकों की मौजूदगी में आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना