लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से प्रभावित अधिकतर लोगों के फेफड़े ठीक हो गए : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:44 IST

Open in App

लंदन, 26 नवंबर कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित रोगियों के फेफड़ों के उत्तक अधिकतर मामलों में ठीक हो गए। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

नीदरलैंड के रेडबाउंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि अस्पतालों के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती रोगी ज्यादा अच्छे तरीके से ठीक हो पाए।

‘क्लीनिकल इन्फेक्शियस डिजीजेज़’ पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। कोविड-19 से बुरी तरह संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके 124 रोगियों को इस अध्ययन में शामिल किया गया।

रोगियों की जांच सीटी स्कैन से की गई और उनके फेफड़ों की भी जांच की गई। तीन महीने के बाद शोधकर्ताओं ने जायजा लिया और पता चला कि रोगियों के फेफड़ों के उत्तक अच्छी तरह से ठीक हो चुके हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि फेफड़े के उत्तक में क्षति सामान्य तौर पर सीमित थी और उन रोगियों में ज्यादा थी जिनका इलाज आईसीयू में हुआ।

अध्ययन के मुताबिक, तीन महीने के बाद सबसे सामान्य शिकायत थकान, सांस फूलना और सीने में दर्द की थी।

फेफड़ा रोग विशेषज्ञ ब्रैम वान डेन बॉर्स्ट ने कहा, ‘‘निमोनिया या एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) से ठीक हुए मरीजों की भांति लक्षण इन रोगियों में भी दिखे, जिनमें फेफड़ों में तरल पदार्थ जम जाता है।’’

अध्ययन में रोगियों को तीन श्रेणियों में विभक्त कर दिया गया -- एक समूह जो आईसीयू में भर्ती था, दूसरे समूह में अस्पताल के नर्सिंग वार्ड में भर्ती रोगी थे और ऐसे लोग तीसरे समूह में थे जिनमें लक्षण थे लेकिन वे घर पर ही रहे।

अध्ययन में आकलन किया गया कि तीन महीने के बाद रोगियों पर क्या प्रभाव रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला