लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण अपने परिवार के 10 सदस्यों को खोया : अमेरिकी सर्जन जनरल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 09:36 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 जून भारतीय-अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण उन्होंने यहां और भारत दोनों जगह अपने परिवार के 10 सदस्यों को खोया है।

अमेरिकी सर्जन जनरल के पद पर दूसरी बार काबिज होने वाले मूर्ति ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में लोगों से कोविड-19 रोधी टीके लगाने की अपील करते हुए यह बयान दिया।

मूर्ति ने कहा, ‘‘ निजी तौर पर, मेरे लिए यह जानना काफी दुखदायी है कि कोविड-19 से हो रही हर मौत जो हम अब देख रहे हैं, उनको रोका जा सकता था। मैं अपने परिवार के 10 सदस्य कोविड-19 के कारण खोने की वजह से ऐसा कह रहा हूं और हर दिन मैं यही सोचता हूं कि काश उन्हें टीका लगवाने का मौका मिला होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दो बच्चों का पिता होने के नाते भी चिंतित हूं, जो अभी टीका लगाने के लिए पात्र नहीं हैं। लेकिन मुझे पता है कि हमारे बच्चे हम पर निर्भर हैं, हम टीके लगवाकर वायरस के खिलाफ उनकी ढाल बन सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह हर सप्ताह देश के चिकित्सकों तथा नर्सों से बात करते हैं, ,जो टीका नहीं लगवाने वाले कोविड-19 के ज्यादा से ज्यादा रोगियों की देखभाल करने के कारण थक जा रहे हैं और इनमें अकसर ऐसे लोग होते हैं जिन्हें गलत सूचना के जरिए गुमराह किया गया।

शीर्ष अमेरिकी चिकित्सक ने कहा, ‘‘ गलत सूचनाओं का सामना हमें एक देश के तौर पर करना चाहिए। हम में से प्रत्येक के पास इस लड़ाई में बदलाव लाने की शक्ति और जिम्मेदारी है। कई जिंदगियां हम पर निर्भर हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक 16 करोड़ अमेरिकियों को टीके लग चुके हैं और केवल यही एक अच्छी खबर है।

गलत जानकारियों के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत करते हुए मूर्ति ने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी वास्तविकता की जांच करें कि वह विश्वसनीय वैज्ञानिक स्रोतों से समर्थित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब