लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण सूंघने की क्षमता चले जाने का आपके जीवन पर गहरा असर हो सकता है

By भाषा | Updated: September 26, 2021 13:38 IST

Open in App

(विंसेंट डियरी, नॉर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी, न्यू कैसल और दुइका बर्गीस वाटसन, न्यूकैसल यूनिवर्सिटी)

न्यूकैसल अपॉन टायने (ब्रिटेन), 26 सितंबर (द कन्वरसेशन) इसे आधिकारिक रूप से पहचानने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन सूंघने की क्षमता का हृास कोविड-19 के परिभाषित लक्षणों में से एक माना गया। अब व्यापक तौर पर यह यह माना गया है कि कोविड-19 का गंध ग्राहियों पर अलग असर पड़ता है और जिन लोगों की सूंघने की क्षमता चली गई थी, उनमें से करीब 10 प्रतिशत छह महीने बाद भी गंध और स्वाद से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इसका असर गहरा हो सकता है। हम यह पता करना चाहते हैं कि लंबे वक्त तक गंध और स्वाद से जुड़ी समस्याओं के साथ रहना कैसा होता है और हमने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गंध से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के एक ऑनलाइन समूह ‘एब्सेंट’ के साथ काम करके यह किया।

इस समूह के लोगों से बात करके हम कोविड-19 के बाद सूंघने की क्षमता चले जाने के व्यापक असर की तस्वीर बना पाए। अनुसंधान करने के वक्त 9,000 से अधिक लोग इस समूह में शामिल हुए। हम हर दिन संवेदी परिवर्तन के विनाशकारी असर देख रहे थे।

लोग चाहते थे कि उनके अनुभव सुने जाएं। अनुसंधान में भाग लेने वाले लोगों की सहमति से हमने उनके जवाबों का विश्लेषण करना शुरू किया। हमने जो पाया, वह यह था।

भोजन संतुष्टि की समाप्ति :

लोगों के लिए सूंघने की क्षमता चले जाने की गंभीरता और इससे जिंदगी पर पड़ने वाले असर को समझना मुश्किल है। आगे बढ़ने से पहले कुछ शब्दों को जान लिया जाए। एनोस्मिया सूंघने की क्षमता चले जाने की बीमारी है। पैरोस्मिया ऐसी बीमारी है जहां सामान्य गंध चली जाती है। स्वाद वह होता है जो जीभ पर ग्राहियों द्वारा अनुभव किया जाता है। स्वाद भोजन का संपूर्ण संवेदी अनुभव है जिसमें गंध एक अहम भूमिका निभाती है लेकिन इसमें अन्य इंद्रियां भी शामिल होती हैं। इसका मतलब है कि अगर आपका स्वाद (जीभ) ठीक है तो सूंघने की क्षमता चले जाने से खास स्वाद पर गंभीर असर पडे़गा।

पहली चीज यह थी कि इंद्रिय हृास का अनुभव कितना अप्रत्यााशित और विनाशकारी हो सकता है।

एनोस्मिया, पैरास्मिया में बदल सकती है। वह भोजन जो किसी दिन ठीक लग रहा था, अगली बार खराब लग सकता है। इसका मतलब है कि सूंघने की क्षमता चले जाने के साथ जीना बहुत मुश्किल है। भूख पर प्रभाव भी अप्रत्याशित है। लोगों को सूंघने की क्षमता बाधित होने से खाने में दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोग इससे जूझ रहे हैं जिनमें कुछ कुपोषित हैं तथा कुछ लोगों का वजन काफी कम हो गया है।

बहुत कम लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखी गयी। ये एनोस्मिया से पीड़ित लोग थे जो सूंघने की क्षमता चले जाने के बाद ‘‘स्वाद के पीछे’’ भाग रहे थे। अगर आप चाहने और पसंद के बीच भेद कर सकते हैं तो आप इसे समझ सकते हैं।

चाहने का मतलब है कि आप उस चीज के पीछे भाग रहे हैं जो आप खाने जा रहे हैं। पसंद करने का मतलब है कि जब आपको वह चीज मिलती है तो आप मुंह में थोड़ा-सा टुकड़ा लेते हैं ताकि उसके स्वाद का पता चल सके।

भोजन संतुष्टि कम हो जाती है और मैं खुद अपने आप को संतुष्टि देने के लिए और ज्यादा खाने की कोशिश करता हूं। इससे मेरा वजन बढ़ रहा है।

संवेदी परिवर्तनों का सबसे हृदय विदारक असर अंतरंग संबंधों पर पड़ता है। कई पोस्ट ऐसे रहे जहां लोगों ने अपने साथी या बच्चों की गंध महसूस न कर पाने में अकेलेपन की शिकायत की।

आप अपने प्रेमी को यह कैसे बताएंगे?

खुद और दुनिया के साथ कुछ लोगों के रिश्ते भी बदल गए हैं। जिन लोगों की सूंघने की क्षमता चली गयी, वे अपने आप से और दुनिया से कटा हुआ महसूस करते हैं। हालांकि इसके सबूत हैं कि अन्य परिस्थितियों में गंध प्रशिक्षण से इंद्रियों में सुधार लाने में मदद मिलती है लेकिन हम अब भी यह समझने और इलाज ढूंढ़ने के शुरुआती स्तरों पर हैं कि किसी महामारी का इंद्रियों पर कितना असर पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल