लाइव न्यूज़ :

भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए नामित लॉस एंजिलिस के मेयर हंटर बाइडन की प्रदर्शनी में शामिल हुए

By भाषा | Updated: October 7, 2021 10:47 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अक्टूबर भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए नामित लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी पिछले सप्ताह हॉलीवुड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की ओर से आयोजित एक प्रदर्शनी में शामिल हुए।

जो बाइडन के विपक्षी और कई सांसदों ने इस कदम के लिए गार्सेटी की निंदा की। गार्सेटी के नाम पर मोहर लगने के लिए अभी सुनवाई बाकी है।

सांसद जिम बैंक्स ने एक ट्वीट में कहा कि लॉस एंजिलिस के मेयर ने ऐसा कर खुद को कलंकित किया है और वह हंटर बाइडन की प्रदर्शनी में शामिल महत्वाकांक्षी खरीदारों में एक थे, जहां पांच लाख अमेरिकी डॉलर तक में कलाकृतियां बेची जा रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आश्वस्त हूं कि यह महज संयोग है...।’’

‘मदर जोन्स’ की खबर के अनुसार करीब 200 लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘दि अटलांटिक’ ने अपनी खबर में लिखा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हंटर की कला पर धन खर्च करने वाले लोग इसके बदले बड़ी अदायगी की उम्मीद कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने इस पर प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना