रूसी हमले के बीच कीव में चोरी करते पकड़ा गया लूटेरा, पैंट नीचे कर खंभे में बांध लोगों ने दी सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 12:06 IST2022-03-09T11:53:04+5:302022-03-09T12:06:44+5:30

रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेन में कई जगहों पर लूटपाट की खबरें सामने आई हैं। कीव में चोरी करते पकड़े गए एक शख्स की पतलून को उसके घुटनों तक खींच कर स्थानीय लोगों ने खंभे में बांध दिया।

looter caught stealing in kyiv people punished by tying his pants down in a pillar | रूसी हमले के बीच कीव में चोरी करते पकड़ा गया लूटेरा, पैंट नीचे कर खंभे में बांध लोगों ने दी सजा

रूसी हमले के बीच कीव में चोरी करते पकड़ा गया लूटेरा, पैंट नीचे कर खंभे में बांध लोगों ने दी सजा

Highlightsरूसी हमले के बाद कीव में कई घरों में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैंखाली घर में लूटपाट करते एक शख्स को कीव में लैंपपोस्ट से बांधने की तस्वीर सामने आई हैचोरी करते पकड़े गए आरोपी की लोगों ने पतलून नीचे कर खंभे में बांध दिया

कीवः यूक्रेन में रूसी हमले के बाद कीव में कथित तौर पर लूटपाट करते पकड़े गए एक लुटेरे की तस्वीर सामने आई है जिसकी पैंट नीचे कर उसे लैंप पोस्ट से बांध दिया गया है। तस्वीर कीव के एक पेट्रोल स्टेशन के पास की है। रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेन में कई जगहों पर लूटपाट की खबरें सामने आई हैं।

नीले रंग की हुडी पहने आरोपी की पतलून को उसके घुटनों तक खींच कर स्थानीय लोगों ने खंभे में बांध दिया। तस्वीर में पास ही खड़ी पुलिस वैन भी नजर आ रही हैं। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि पुलिसकर्मी उसे बचाने आए हैं या फिर गिरफ्तार करने। यूक्रेन की राजधानी कीव में लूटपाट की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। रूसी हमले के बाद नागरिकों के छोड़कर गए खाली घरों में ऐसी चोरियां हो रही हैं। 

सोशल मीडिया पर युद्धग्रस्त क्षेत्र से ऐसी कई तस्वीरें देखी गई हैं। एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि “यूक्रेन में लुटेरों को दंडित करने का एक और वीडियो! मेरा देश लुटेरों के लिए नहीं है।" 

यूक्रेन में स्थानीय मीडिया ने रूसी सैनिकों के किराने की दुकानों और बैंकों को लूटने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। दावा किया गया कि रूसी सैनिक लूटपाट के राशन पर ही काम चला रहे हैं। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला टमाटर के जार से चोरों के ड्रोन को नष्ट कर दिया था जिसे वे खाली फ्लैटों में तलाशी के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

Web Title: looter caught stealing in kyiv people punished by tying his pants down in a pillar

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे