चीन के गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा लूपित तूफान, 33000 से अधिक लोग सुरक्षित जगह पहुंचाये गये

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:39 IST2021-08-05T19:39:24+5:302021-08-05T19:39:24+5:30

Looped storm reached Guangdong province of China, more than 33000 people were evacuated to a safe place | चीन के गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा लूपित तूफान, 33000 से अधिक लोग सुरक्षित जगह पहुंचाये गये

चीन के गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा लूपित तूफान, 33000 से अधिक लोग सुरक्षित जगह पहुंचाये गये

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, पांच अगस्त तूफान लूपित बृहस्पतिवार को चीन के गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा और उसके प्रकोप से बचाने के लिए उसके पहुंचने से पहले 33000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

गुआंगडोंग की मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार तूफान दिन में पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समयानुसार) शांतोऊ शहर के नानाओ काउंटी में तटीय क्षेत्र से टकराया और इसके केंद्र में हवा की रफ्तार 24 मीटर प्रति सेंकेंड थी। इस साल सातवीं ऐसा तूफान आया है।

प्रांत के आपात प्रबंधन विभाग के मुताबिक प्रांत ने 43 तटीय पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। तूफान के चलते मछली पकड़ने वाली 3500 से अधिक नौकाएं बंदरगाहों पर लौट आयीं एवं इन गतिविधियों में लगे 6200 लोग भी लौट आये।

अधिकारियों ने बताया कि लूपित के कारण तीन दिनों तक आंधी चलेगी और वर्षा होगी। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार फूजियान के पूर्वी हिस्से झेजियांग, गुआंगडोंग के ज्यादार हिस्सों, गुआंक्सी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Looped storm reached Guangdong province of China, more than 33000 people were evacuated to a safe place

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे