लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2022 में इंडोनेशिया और वर्ष 2023 में भारत में होने वाली बैठक का इंतजार : जी 20 नेता

By भाषा | Updated: November 1, 2021 00:07 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर इटली की राजधानी रोम में आयोजित जी-20 का शिखर सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने कहा कि उन्हें 2022 में इंडोनेशिया और 2023 में भारत में होने वाले सम्मेलन का इंतजार रहेगा। वहीं नयी दिल्ली ने जोर दिया कि वह विकासशील देशों की आवाज का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेगा और मानवता के हितों की रक्षा करेगा।

रोम घोषणा पत्र में जी-20 नेताओं ने कहा कि वे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक 2022 के आगे देख रहे हैं, जो दुनियाभर के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करेगा और जो मानवता के लचीलेपन का प्रतीक है।

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत के शेरपा पीयूष गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत विकासशील देशों की आवाज का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेगा और मानवता के हितों कर रक्षा करेगा।

जानकारी के मुताबिक भारत और इंडोनेशिया के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की अदलाबदली हुई है और अब इंडोनेशिया 2022 में और भारत 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना