लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक में साझा चिंता के मुद्दों पर आम-सहमति बनाने को आशान्वित :चीन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:06 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, एक जून ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने मंगलवार को कहा कि वह साझा चिंता के मुद्दों पर इस पांच सदस्यीय समूह के अन्य देशों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने, एक दूसरे के रुख में तालमेल करने तथा आम-सहमति बनाने को लेकर आशान्वित है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अपने विदेश मंत्री वांग यी की ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के विदेश मंत्रियों की डिजिटल बैठक में भाग लेने की घोषणा करते हुए यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह सम्मेलन कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने की दिशा में खास महत्व रखता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को बैठक बुलाई है।

वेनबिन ने कहा, ‘‘ कोविड-19 और इस सदी में देखे गये अन्य बड़े बदलावों के सामूहिक प्रभाव के बीच ब्रिक्स तंत्र का महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने में उभरते बाजारों तथा विकासशील देशों के बीच सहयोग गहन करने के लिहाज से विशेष महत्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिक्स नेताओं के मार्गदर्शन में पांचों देशों के विदेश मंत्री आपसी विश्वास को बढ़ाने तथा राजनीतिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए नियमित बैठक करते हैं।’’

बैठक से चीन की अपेक्षा के प्रश्न पर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चीन बैठक में साझा चिंताओं के अत्यावश्यक मुद्दों पर ब्रिक्स के अन्य देशों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने, एक दूसरे के रुख में तालमेल बैठाने तथा आम-सहमति बनाने को लेकर आशान्वित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर यह कड़ा संदेश देंगे कि ब्रिक्स देश एकजुटता तथा सहयोग के साथ सच्चे बहुपक्षवाद का समर्थन करते हैं, महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को उबारने एवं वैश्विक चुनौतियों से निपटने को प्रोत्साहित करते हैं।’’

बैठक की अध्यक्षता जयशंकर करेंगे। इसमें वांग के अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध तथा सहयोग मंत्री ग्रेस नालेडी मांडिसा पैंडर के भाग लेने की उम्मीद है। ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अलबर्टो फ्रेंको भी इस डिजिटल बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना