लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर गर्मी का असर नहीं, तेज धूप में बढ़े कोविड-19 के मामले!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 11, 2020 07:47 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 74 लाख से ज्यादा केस आए हैं और चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. एक नए अध्ययन के अनुसार ज्यादा देर तक सूरज निकलने पर मामले अधिक होते देखे गए.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान जताया गया था कि गर्मियों में इसके मामले कम होंगेपत्रिका ‘जियोग्राफिकल एनालिसिस’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार धूप निकलने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.इन्फ्लुएंजा और सार्स जैसे विषाणुजनित रोग कम तापमान और आर्द्रता में पनपते हैं,

टोरंटो। एक तरफ अधिक गर्मी और उमस से कोविड-19 का संक्रमण फैलने की रफ्तार कम होने की बात कही जा रही है तो वहीं एक नए अध्ययन में इस ओर इशारा किया गया है कि लंबे समय तक धूप खिली होने से महामारी के मामले बढ़ने की बात देखी गई. पत्रिका 'जियोग्राफिकल एनालिसिस' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार धूप निकलने से लोग बड़ी संख्या में बाहर निकलने लगते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय के नेतृत्व में हुए अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने इस बारे में व्यापक वैज्ञानिक बहस को लेकर जानकारी दी है कि मौसम में बदलाव से खासकर गर्मी के मौसम से कोविड-19 के फैलने की रफ्तार पर क्या असर पड़ता है. अनुसंधानकर्ता बताते हैं कि इंफ्लुएंजा और सार्स जैसे विषाणुजनित रोग कम तापमान और आर्द्रता में पनपते हैं, वहीं कोविड-19 फैलाने वाले वायरस सार्स-सीओवी-2 को लेकर इस बारे में कम ही जानकारी है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने का बहुत दबाव है और कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या गर्मियों के महीनों में यह सुरक्षित होगा.

मैकमास्टर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्रमुख अध्ययनकर्ता अंतोनियो पायेज ने कहा, ''आंशिक रूप से आवाजाही पर पाबंदियों पर निर्भर करता है कि मौसम में बदलाव से सार्स-सीओवी-2 पर क्या प्रभाव पड़ेगा. दुनियाभर में अब पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया गया है.'' पायेज और उनके सहयोगियों ने स्पेन के कई प्रांतों में कोविड-19 फैलने में जलवायु संबंधी कारकों की भूमिका की पड़ताल की.

उन्होंने आपातकालीन स्थिति की घोषणा से ठीक पहले 30 दिन की अवधि में संक्रमण के मामलों की संख्या और मौसम संबंधी जानकारी संकलित की और उसका विश्लेषण किया. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अधिक गर्मी और आर्द्रता में 1% की बढ़ोत्तरी होने पर कोविड-19 के मामलों में 3% की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह संभवत: अधिक तापमान की वजह से वायरस की क्षमता कम होना है.

उन्होंने कहा कि अधिक धूप की स्थिति में उलटी ही बात देखने में आई. ज्यादा देर तक सूरज निकलने पर मामले अधिक होते देखे गए. अनुसंधानकर्ताओं का अनुमान है कि इसकी वजह मानवीय व्यवहार से जुड़ी हो सकती है. धूप खिली होने पर लोगों के लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए बाहर निकलना हो सकता है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकनाडाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला