लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लंबे समय तक पीड़ित रहने पर होते हैं 200 से अधिक लक्षण : अध्ययन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:53 IST

Open in App

लंदन, 15 जुलाई कोविड-19 से संबंधित एक नई अनुसंधान रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग इस बीमारी से लंबे समय तक पीड़ित रहते हैं, उन्हें 10 अंग प्रणालियों से जुड़े 200 से अधिक लक्षण होते हैं।

पत्रिका ‘ईक्लिनिकलमेडिसिन’ में बृहस्पतिवार को प्रकाशित अनुसंधान रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना वायरस से लंबे समय तक संक्रमित रहने वाले लोगों की 10 अंग प्रणालियों में 203 लक्षणों का पता चला जिनमें से 66 लक्षणों पर सात महीने तक नजर रखी गई।

अध्ययन में 56 देशों के 3,762 लोगों को शामिल किया गया।

अनुसंधान रिपोर्ट में कहा गया कि इन लक्षणों में थकान, दृष्टि विभ्रम, अंगों में कंपन, त्वचा में खुजली होने, मासिक चक्र में बदलाव, यौन निष्क्रियता, हृदय संबंधी समस्या, स्मृति हृास, धुंधला दिखाई देने, अतिसार, टिनिटस (कान में सीटी बजने, झींगुरों की आवाज, कबूतरों की गुटरगूं, वाहनों की आवाज सुनाई देने इत्यादि) जैसी समस्याएं शामिल हैं।

इन लक्षणों में तंत्रिका तंत्र से जुड़े विकार भी शामिल हैं।

यूनिवसिर्टी कॉलेज लंदन में तंत्रिका तंत्र विज्ञानी अथीना अकरमी ने कहा कि लंबे समय तक कोविड रहने को लेकर काफी चर्चा हुई है, लेकिन ऐसे लोगों पर किए गए कुछ ही प्रणालीगत अध्ययन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक