लाइव न्यूज़ :

ड्रोन मंडराने के चलते लंदन का गैटविक हवाई अड्डा बंद, हजारों यात्री फंसे

By भाषा | Updated: December 21, 2018 00:44 IST

क्रिसमस की छुट्टियों से पहले हजारों यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी हुई। इस बीच इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सख्त चेतावनी जारी की है।

Open in App

लंदन, 20 दिसंबर: ब्रिटेन के गैटविक हवाई अड्डे के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को वहां का एकमात्र रनवे बंद रहा। इसके चलते उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों पर भेजना पड़ा और क्रिसमस की छुट्टियों से पहले हजारों यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी हुई। इस बीच इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सख्त चेतावनी जारी की है।

लंदन के दक्षिण में स्थित यह हवाई अड्डा यात्रियों की संख्या के दृष्टिकोण से हीथ्रो के बाद ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे के ऊपर दो ड्रोन विमान मंडराते देखे जाने के बाद रनवे को बुधवार शाम को बंद कर दिया गया था। इसे बृहस्पतिवार को सुबह करीब तीन बजे कुछ देर के लिए खोला गया लेकिन फिर से ड्रोन दिखने पर इसे 45 मिनट बाद बंद कर दिया गया। 

प्रधानमंत्री मे ने स्थिति को ‘‘गैरजिम्मेदाराना और पूरी तरह अस्वीकार्य’’ करार दिया। उनके प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ड्रोन अवैध रूप से उड़ाए गए और इससे ज्यादा स्पष्ट कानून नहीं हो सकता कि जो लोग विमान की सुरक्षा को खतरे में डालते पाए जाएंगे उन्हें पांच साल की जेल का सामना करना पड़ सकता है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम गैटविक हवाईअड्डे से संपर्क में हैं और स्थिति को यथाशीघ्र सुरक्षित तरीके से सुलझाने के लिये वे पुलिस के साथ संपर्क में हैं।’’ 

हवाई अड्डे पर घटना की जांच कर रही स्थानीय ससेक्स पुलिस ड्रोन को मार गिराने के बहुत ज्यादा पक्ष में नहीं है क्योंकि इससे दूसरे जोखिम भी हो सकते हैं। बल ने कहा कि उसे नहीं लगता कि यह ड्रोन आतंकी गतिविधियों से संबंधित हैं लेकिन यह सेवाओं को बाधित करने के लिये ‘‘जानबूझकर किया गया कृत्य’’ है और उपकरण ‘‘औद्योगिक विशेषताओं’’ वाला है।

गैटविक के मुख्य परिचालन अधिकारी क्रिस वुडरूफ ने बताया कि इससे करीब 760 उड़ानों के एक लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन में पायलटों ने हाल के बरसों में ड्रोन से विमानों के टकराने से बाल - बाल बचने की घटनाएं दर्ज कराई हैं।

टॅग्स :इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना