लाइव न्यूज़ :

लोफवेन ने इस्तीफा दिया, स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री के लिए मार्ग प्रशस्त किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:27 IST

Open in App

कोपेनहेगन(डेनमार्क), 10 नवंबर (एपी) स्वीडन के प्रधानमंत्री पद से स्टीफन लोफवेन ने बुधवार को इस्तीफा देकर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता मैगडालेना एंडरसन के देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

संसद के स्पीकर एंड्रियस नोरलेन ने कहा कि लोफवेन, नयी सरकार के गठन होने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

नोरलेन द्वारा वित्त मंत्री मैगडालेना एंडरसन को यह कहे जाने की उम्मीद है कि क्या वह मंत्रिमंडल के गठन के लिए 349 सदस्यीय सदन में समर्थन हासिल कर सकती हैं।

लोफवेन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह शानदार सात साल रहे और इन वर्षों में अपने देश का नेतृत्व करने को लेकर मुझे गर्व है। ’’

मौजूदा सोशल डेमोक्रेटिक-ग्रीन गठबंधन को प्रधानमंत्री के तौर पर एंडरसन के नाम की पुष्टि होने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें दो छोटे दलों का समर्थन प्राप्त है। स्वीडन में अगले साल आम चुनाव होने हैं।

औपचारिक तौर पर संसद के स्पीकर पार्टी नेताओं से पूछेंगे कि सरकार गठन करने में कौन सक्षम हो सकते हैं।

लोफवेन 2014 से प्रधानमंत्री पद पर थे। वह स्वीडन के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्हें जून में संसद में विश्वास मत में पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन देश में मध्यावधि चुनाव टल गये क्योंकि उन्होंने बाद में एक गठबंधन कर लिया था।

एंडरसन (54) को चार नवंबर को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। लोफवेन (64) ने अगस्त में घोषणा की थी कि वह पद से इस्तीफा देंगे।

देश की 349 सदस्यीय संसद में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के 100 सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें