लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 21 जून के बाद भी रह सकती हैं लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:12 IST

Open in App

: अदिति खन्ना :

लंदन आठ जून ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सरकार लॉकडाउन को पूर्ण रूप से समाप्त करने की 21 जून की तय समय सीमा को 15 दिनों के लिए और बढ़ा सकती है।

जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन को समाप्त करने से पहले सरकार चाहती है कि देश में 50 से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक दे दी जाएं। भारत में पहली बार पाए गए कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप को बेहद संक्रामक माना जा रहा है, जिसके खिलाफ टीके की दूसरी खुराक काफी असरदार साबित हो सकती है।

दैनिक समाचार पत्र द टाइम्स ने ब्रिटेन सरकार के मंत्रिमंडल के सूत्रों के हवाले से बताया कि लॉकडाउन को समाप्त करने की तय समय सीमा को दो सप्ताह से एक महीने के बीच तक बढ़ाया जा सकता है। सरकार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी और मंत्रिमंडल के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने भी लॉकडाउन को अभी समाप्त नहीं करने की सलाह दी थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों से कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के नए मामलों और मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने के अनुपात में काफी बदलाव आया है, जिसे ध्यान में रखकर ही लॉकडाउन को समाप्त करने का फैसला लिया जाएगा।

सरकार ने ग्रेटर मैनचेस्टर और लंकाशायर सहित उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में डेल्टा स्वरूप के मामलों में वृद्धि को देखते हुए इन इलाकों में जांच की संख्या बढ़ाने और टीकाकरण पर जोर दिया है। पब्लिक हेल्थ वेल्स के मुताबिक ब्रिटेन में अब कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के 178 मामले हैं। तीन जून से अब तक इसमें 81 नए मामले बढ़े हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला