लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच फिलीपीन में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:52 IST

Open in App

मनीला, पांच अप्रैल (एपी) फिलीपीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कई अस्पतालों में क्षमता से अधिक संख्या में मरीजों के आने के मद्देनजर सोमवार को लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया।

फिलीपीनी राष्ट्रपति रोद्रिगो दुर्तेते ने मेट्रोपोलिटन मनीला और चार प्रांतों में पिछले सप्ताह लॉकडाउन लगाया था क्योंकि दैनिक मामलों की संख्या 10,000 के भी पार चली गई थी। प्रार्थना स्थलों समेत सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जमा होने पर अस्थायी रोक लगने के बाद रोमन कैथोलिक धार्मिक नेताओं ने गुड फ्राइडे और ईस्टर के मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए।

राजधानी क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित अस्पताल लंग सेंटर ने सप्ताहांत में यह घोषणा कर दी कि वह पहले से समय लेकर नहीं आए मरीजों का उपचार नहीं कर पाएंगे क्योंकि कोविड-19 वॉर्ड में क्षमता के हिसाब से मरीज भर चुके हैं और आपात कक्ष अपनी क्षमता के अनुसार दुगुना काम कर रहा है।

अन्य अस्पतालों ने कहा है कि वे बिस्तरों की संख्या बढ़ा सकते हैं लेकिन उनके पास पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं क्योंकि कई संक्रमित हो चुके हैं।

महामारी से सही तरीके से नहीं निपटने के लिए दुर्तेते प्रशासन को देश में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है लेकिन राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने कहा कि कोरोना वायरस के नए रूप से तेजी से फैल रहा संक्रमण चौंकाने वाला है।

फिलीपीन में संक्रमण के अब तक 7,95,000 मामले सामने आए हैं और 13,425 लोगों की मौत हुई है, जो कि दक्षिणपूर्वी एशिया में इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना