कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कराची में लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:17 IST2021-07-31T15:17:07+5:302021-07-31T15:17:07+5:30

Lockdown in Karachi amid rising cases of Kovid-19 | कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कराची में लॉकडाउन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कराची में लॉकडाउन

इस्लामाबाद, 31 जुलाई (एपी) पाकिस्तानी अधिकारियों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश की आर्थिक राजधानी कराची सहित दक्षिण सिंध के शहरी इलाकों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

शनिवार से प्रभावी हुआ लॉकडाउन आठ अगस्त तक जारी रहेगा। हालांकि, सिंध सरकार के इस फैसले का संघीय सरकार और कारोबारियों ने विरोध किया है।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के अचानक बढ़े मामलों की वजह से सूबाई राजधानी कराची के अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई है। कोरोना वायरस से संक्रमण बढ़ने की वजहों में से एक इस महीने की शुरुआत में मुस्लिम त्योहार ईद-उल-अजहा की छु्ट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ वाली गतिविधियों को माना जा रहा है।

सिंध सरकार ने शाम छह बजे से दवा की दुकानों, बेकरी, किराना की दुकाने और गैस स्टेशन छोड़ सभी बाजारों को बंद करने के आदेश दिए हैं। शहरों को जोड़ने वाली सार्वजनिक बसों को भी रोकने को कहा गया है।हालांकि, निजी कार और टैक्सी को केवल दो लोगों के साथ परिचालन की अनुमति दी गई है। स्कूलों में चल रही परीक्षा को भी लॉकडाउन तक स्थगित करने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में शनिवार को गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4950 नए मामले आए जबकि 65 लोगों की मौत दर्ज की गई। पाकिस्तान में अबतक 10,29,811 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 23,360 की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lockdown in Karachi amid rising cases of Kovid-19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे