लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए मामले आने के बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में लॉकडाउन

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:55 IST

Open in App

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड), 15 फरवरी (एपी) न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आने के बाद वहां तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नए मामले ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप से जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने मंत्रिमंडल में शामिल शीर्ष सांसदों के साथ बैठक करने के बद लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की।

अर्डर्न ने बताया कि उन्होंने वायरस के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए एहतियाती कदम उठाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को मात देने के करीब छह महीने बाद पहली बार देश में लॉकडाउन लगाया गया है, जो बुधवार तक जारी रहेगा।

अर्डर्न ने कहा, ‘‘ मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों से मजबूत और साथ ही उदार बने रहने की अपील करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि ऐसा कुछ भी होने पर हम सभी एक जैसा ही महूसस करते हैं। हम सभी को लगता है कि दोबारा यह ना हो, लेकिन याद रखें, हम पहले भी इस स्थिति का सामना कर चुके हैं और इसका मतलब है कि हमें इससे एकसाथ निकलना आता है।’’

अधिकारियों ने बताया कि ऑकलैंड में माता-पिता और उनकी बेटी संक्रमित पाई गई हैं। महिला एक कैटरिंग कम्पनी में काम करती है, जहां एयरलाइन्स के कर्मचारियों के कपड़े धोने का काम होता है और इस पहलू को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है, कहीं कोई यात्री तो संक्रमित नहीं था।

ऑकलैंड के बाहर बाकी देश में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके तहत 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है।

न्यूजीलैंड की आबादी पचास लाख है और यहां कोविड-19 के अब तक 2300 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से 25 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल