लाइव न्यूज़ :

ओमान में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर फिर लॉकडाउन लगाया गया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 09:58 IST

Open in App

दुबई, 20 जून (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर काबू पाने की कोशिश कर रहे ओमान ने फिर से सख्त रात्रिकालीन लॉकडाउन लगा दिया है।

टीकाकरण अभियान के बीच ज्यादातर पाबंदियां हटाने के महज कुछ ही हफ्तों बाद देश ने शनिवार को आवाजाही पर व्यापक प्रतिबंध और सभी सार्वजनिक स्थानों तथा गैर आवश्यक उद्योगों को रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक बंद करने की घोषणा की।

इस अरब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले पिछले महीने की तुलना में तीन गुना अधिक हैं। प्रमुख अस्पतालों में बिस्तरों और कर्मचारियों की कमी हो गयी है और डॉक्टरों को बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीजों का इलाज करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने इस हफ्ते कोविड-19 मरीजों में ‘‘ब्लैक फंगस’’ के कई मामलों का पता लगाया। यह एक जानलेवा संक्रमण है जो भारत में महामारी के कई मरीजों में भी तेजी से फैला है। ओमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,42,700 से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,600 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना