लाइव न्यूज़ :

चीन के, म्यांमा सीमा से लगते शहर में कोविड के नए मामलों की संख्या बढ़ने के बाद लॉकडाउन लगाया गया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 10:58 IST

Open in App

बीजिंग, सात जुलाई (एपी) कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए चीन के, म्यांमा सीमा से लगते एक शहर को अधिकारियों ने बुधवार को बंद कर दिया। यहां ज्यादातर व्यवसाय बंद कर दिये गये, कई पाबंदियां लगा दी गईं और लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा गया है।

दक्षिण पश्चिम चीन के यूनान प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में रूईली में संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। लॉकडाउन में सभी व्यवसायों, सार्वजनिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। केवल अस्पतालों, दवा की दुकानों और राशन-किराने की दुकानों जैसे आवश्यक सामान की दुकानों को खोलने की इजाजत है।

संक्रमण के नए मामले लोगों की बड़े पैमाने पर हुई जांच में सामने आए हैं। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें चीन और म्यांमा के लोग शामिल हैं। इस शहर में सीमा पार से कारोबार होता है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर नियंत्रण भी सख्त किया जाएगा।

रूईली में इससे पहले मार्च में कोविड का प्रकोप हुआ था जिसके बाद अप्रैल में शहर के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए अभियान शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब