लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने पूरे देश को किया लॉकडाउन, कहा- अगले छह महीनों के लिए रहिए तैयार

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2020 16:41 IST

कोविड-19 (COVID-19) को देखते हुए अगले छह महीनों तक ऑस्ट्रेलिया को लॉकडाउन किया जा सकता है। ऐसे में देश की जनता को यहां से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। दरअसल, लोगों को जिम, रेस्टोरेंट, पब्स और क्लब में देखा जा रहा था। ऐसे में पीएम मॉरिसन ने देश में छह महीने तक लॉकडाउन लागू करने के संकेत दे दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में भी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने देश की जनता से कहा है कि अगले छह महीने तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहें।

कैनबरा: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप की वजह से ऑस्ट्रेलिया (Australia) को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने लॉकडाउन कर दिया है। इसके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम अपने देश की आवाम से ये भी कहा कि अगले छह महीने के लिए होने वाले लॉकडाउन के लिए तैयार रहें। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि देश के लिए यह समय किसी मुश्किल घड़ी से कम नहीं है।

कोविड-19 (COVID-19) को देखते हुए अगले छह महीनों तक ऑस्ट्रेलिया को लॉकडाउन किया जा सकता है। ऐसे में देश की जनता को यहां से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। दरअसल, लोगों को जिम, रेस्टोरेंट, पब्स और क्लब में देखा जा रहा था। ऐसे में पीएम मॉरिसन ने देश में छह महीने तक लॉकडाउन लागू करने के संकेत दे दिए हैं। 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के ऑस्ट्रेलिया में अब तक 3200 मामले सामने आ चुके हैं, जिसकी वजह से 13 लोगों की मृत्यु हो गई है। विक्‍टोरिया और न्‍यू साउथ वेल्‍स में कोरोना पॉजिटिव के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। इस स्थिति को देखते हुए सोमवार (23 मार्च) को ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने कहा था कि कोई भी पब, जिम जैसी भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाएगा, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने उनकी बात नहीं मानी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल