लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के बाद न्यूजीलैंड में लॉकडाउन समाप्त होगा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 13:40 IST

Open in App

वेलिंगटन, 17 फरवरी (एपी) न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में आज मध्य रात्रि के बाद से लॉकडाउन समाप्त हो जायेगा। कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रित किये जाने के बाद सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेर्न ने कहा, ‘‘यह एक अच्छी खबर है ।’’

देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में रविवार को लॉकडाउन लगाया गया था। इससे पहले समुदाय में वायरस के तीन अस्पष्ट मामले सामने आये थे। देश में पिछले छह महीने में यह पहला लॉकडाउन था । देश में अब तक सफलता पूर्वक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया गया है।

लॉकडाउन को समाप्त करने का यह कदम उठाया गया है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महामारी का प्रसार कुल छह लोगों में हुये हैं। ?प्रधानमंत्री का कहना है कि संपर्कों के कारण अतिरिक्त मामले सामने आ सकते हैं ।

जांच के यह पता चलता है कि महामारी का प्रसार बहुत अधिक नहीं हुआ है । प्रयोगशालाओं में मंगलवार को 17 हजार से अधिक लोगों की जांच की गयी ।

जेसिंडा ने कहा, ‘‘इससे यह पता चलता है कि हमारे यहां महमारी का प्रसार बहुत अधिक नहीं हुआ है ।’’

शुरूआती मामले में माता, पिता एवं उनकी 13 साल की बेटी संक्रमित मिली । बेटी स्थानीय हाई स्कूल गयी थी । स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि तीन नये मामले स्कूल से मिले हैं जो उसके कक्षा के सहपाठी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल