लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकार समूहों पर इजराइल के गोपनीय दस्तावेज में बेहद कम साक्ष्य

By भाषा | Updated: November 6, 2021 13:30 IST

Open in App

यरुशलम, छह नवंबर (एपी) फलस्तीनी मानवाधिकार समूहों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित आतंकवादी संगठन के बीच कथित संबंधों का विवरण देने वाले एक गोपनीय इजराइली दस्तावेज में बेहद कम पुख्ता साक्ष्य हैं और ये दस्तावेज यूरोपीय देशों को समूहों का वित्त पोषण रोकने के लिए मनाने में नाकाम रहे हैं।

इजराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शीन बेट’ ने 74 पन्ने का दस्तावेज तैयार किया और मई में इसे यूरोपीय देशों की सरकारों के साथ साझा किया था। पिछले महीने इजराइल ने फलस्तीन की छह ‘नागरिक संस्थाओं’ को आतंकवादी समूह के तौर पर नामित करते हुए कहा था कि उन्होंने फलस्तीन की आजादी के लिए वामपंथी राजनीतिक समूह पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन (पीएफएलपी) से समझौता किया। पॉपुलर फ्रंट की हथियारबंद इकाई पर इजराइल के खिलाफ कई घातक हमलों के आरोप हैं। इजराइल और पश्चिमी देश पीएफएलपी को आतंकवादी संगठन मानते हैं।

हालांकि, इजराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक से संचालित समूह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। रक्षा मंत्रालय और ‘शिन बेट’ ने मामले में पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इजराइल और विदेशों में मानवाधिकार समूहों से करीबी जुड़ाव वाले छह संगठनों ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि आतंकी संगठन नामित किया जाना फलस्तीनी क्षेत्र पर कब्जे को लेकर इजराइल के खिलाफ आवाज को दबाने की तरह है।

इन संगठनों में अल हक मानवाधिकार समूह, अद्दामीर अधिकार समूह, डिफेंस फॉर चिल्ड्रेन इंटरनेशनल-फलस्तीन, द बिसन सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट, द यूनियन ऑफ फलस्तीनियन वीमेंस कमेटीज और यूनियन ऑफ एग्रीकल्चरल वर्क कमेटीज शामिल हैं।

यह दस्तावेज सैद अबेदत और अमरु हमुदेह से बातचीत पर आधारित है जो एक अन्य समूह यूनियन ऑफ हेल्थ कमेटीज में अकाउंटेंट के पद पर काम करते थे जिसे जनवरी 2020 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों को जनवरी 2019 में धन के गबन के आरोप में काम से हटा दिया गया था और बाद में उन्हें शिन बेट ने हिरासत में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना