लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे छोटे सरीसृप बनने दौड़ में शामिल नन्हे गिरगिट

By भाषा | Updated: February 6, 2021 12:28 IST

Open in App

बर्लिन, छह फरवरी (एपी) मेडागास्कर और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजी गई गिरगिट की नयी प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति बनने की दौड़ में शामिल है। इस प्रजाति के गिरगिट इतने छोटे होते हैं कि इन्हें इंसान की एक उंगली पर भी आराम से रखा जा सकता है।

'ब्रूकेसिया नेना' नामक इस गिरगिट की प्रजाति का पता लगाने वाले खोजकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे फ्रैंक ग्लॉ ने कहा कि नर गिरगिट की लंबाई महज 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से थोड़ी अधिक होती है।

ब्रूकेसिया परिवार के जिस अन्य सदस्य के नाम सबसे छोटा सरीसृप होने का रिकॉर्ड दर्ज है, यह उससे कम से कम 1.5 मिलीमीटर छोटा है।

म्यूनिख में 'बवेरियन स्टेट जूलॉजी कलेक्शन' में सरीसृप प्रजातियों के विशेषज्ञ ग्लॉ ने कहा कि 2012 में एक स्थानीय गाइड ने पर्वतीय इलाके में खोजी अभियान के दौरान नन्हे नर गिरगिट और उसे थोड़े बड़े आकार के मादा गिरगिट का पता लगाया था।

ग्लॉ ने शुक्रवार को एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में कहा, ''आपको उन्हें देखने के लिये सचमुच घुटनों के बल बैठना पड़ेगा। वे देखते ही देखते नजरों से ओझल हो जाते हैं और बहुत धीरे-धीरे चलते हैं।''

उन्होंने कहा कि ब्रूकेसिया नेना के सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति होने की पुष्टि करने के लिये उनपर अतिरिक्त अध्ययन की जरूरत है। इसमें कई वर्ष लग सकते हैं। टीम का अध्ययन हाल ही में 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात