लाइव न्यूज़ :

लिथुआनिया ने बेलारूस के पलायन की वजह से देश में आपातकाल की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:22 IST

Open in App

हेलसिंकी (फिनलैंड) , तीन जुलाई (एपी) लिथुआनिया ने गत कुछ दिनों से पड़ोसी देश बेलारूस से बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने की वजह से देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। पलायन की वजह बेलारूस और यूरोपीय के बीच बढ़ते तनाव को माना जा रहा है।

लिथुआनिया के आंतरिक मंत्री एजले बिलोटाइटे ने कहा कि शुक्रवार को यह फैसला लिया गया जिसका प्रस्ताव राज्य सीमा सुरक्षा सेवा ने किया था। उन्होंने कहा कि यह कदम 28 लाख आबादी वाले देश पर बढ़ते खतरे के मद्देनजर नहीं बल्कि आने वाले प्रवासियों के लिए अधिक मजबूत प्रणाली बनाने के लिए उठाया गया है।

बाल्टिक न्यूज सर्विस के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार शाम को सरकारी बैठक में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि कानूनी प्रणाली और व्यवस्था हो ....ताकि बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए सुचारु तरीके से फैसला किया जा सके।’’

इस बीच, बेलारूस के कथित अधिनायकवादी राष्ट्रपति एलेक्सजेंडर लुकाशेंको ने चेतावनी दी है कि उनका देश यूरोपीय संघ द्वारा उनकी सरकार पर लगाए गए नवीनतम प्रतिबंधों का जवाब अवैध प्रवासियों के लिए सीमा पर ढील देकर देगा।

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ ने लुकाशेंको सरकार द्वारा विमान में सवार प्रमुख पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए उड़ान का रास्त बदलने और उतरने के लिए मजबूर करने के बाद बेलारूस पर सख्त पाबंदी लगाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल