लाइव न्यूज़ :

तीन मध्य अमेरिकी देशों में भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार की गई

By भाषा | Updated: July 2, 2021 11:25 IST

Open in App

ग्वाटेमाला सिटी, दो जुलाई (एपी) अमेरिका के विदेश विभाग ने तीन मध्य अमेरिकी देशों में भ्रष्टाचार और लोकतंत्र को कमतर करने के संदेह पर पूर्व राष्ट्रपतियों और सांसदों समेत 50 से अधिक वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के नामों की सूची बनायी है।

इनमें से कई मामले ग्वाटेमाला, होंडुरास और अल सल्वाडोर के हैं। पिछले साल अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद इलियट एंजल द्वारा लाए गए ‘यूएस-नॉर्दर्न ट्रायएंगल एन्हांस्ड एंगेजमेंट एक्ट’ का अनुपालन करते हुए अमेरिकी कांग्रेस को यह सूची उपलब्ध करायी गयी है।

यह सूची ऐसे समय में जारी की गयी है जब बाइडन प्रशासन क्षेत्र में भ्रष्टाचार को खत्म करने पर ध्यान दे रहा है जो मध्य अमेरिकी निवासियों के अमेरिका में प्रवास की मुख्य वजहों में से एक है।

नॉर्दर्न ट्रायएंगल के लिए व्हाइट हाउस के विशेष दूत रिकार्डों जुनिगा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और अन्य प्रतिबंधों के साथ ही इसमें नामजद लोगों से अमेरिकी वीजा वापस लेने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। इस कानून के तहत विदेश विभाग को साल में कम से कम एक बार अमेरिकी संसद को ऐसी सूची देनी होगी।

उन्होंने कहा कि इस सूची में गोपनीय सूचना भी शामिल है और उन मामलों पर ज्यादा ध्यान दिया गया जिसमें सरकार में बैठे लोग या सत्ता के करीबी पदों पर आसीन लोग शामिल हैं।

सूची में शामिल प्रतिष्ठित लोगों में होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति पोरफिरियो ‘‘पेपे’’ लोबो सोसा और पूर्व प्रथम महिला रोसा एलेना बोनिला दि लोबो शामिल हैं। अल सल्वाडोर में मंत्रिमंडल के पूर्व अधिकारी, एक न्यायाधीश और राष्ट्रपति नायिब बुकेले के मंत्रिमंडल प्रमुख इस सूची में शामिल हैं। ग्वाटेमाला में पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो कोलोम कैबेलेरोस पर धोखाधड़ी तथा गबन के आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना