लाइव न्यूज़ :

‘शेरनी’, ‘लूडो’ और ‘सोरारई पोटरू’ आईएफएफएम पुरस्कार के लिए नामांकित

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:02 IST

Open in App

मेलबर्न, पांच अगस्त विद्या बालन अभिनीत ‘शेरनी’, अनुराग बासु के निर्देशन वाली ‘लूडो’ और सूर्या अभिनीत ‘सोरारई पोटरू’ को इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) पुरस्कार 2021 में शीर्ष फिल्म पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है।

पिछले साल के डिजिटल संस्करण की सफलता के बाद आईएफएफएम का 12वां संस्करण कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की मौजूदगी के साथ और वर्चुअल, दोनों तरीकों से होगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा लॉकडाउन के कारण पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के लिए नामांकन की जानकारी बृहस्पतिवार को दी गयी।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में मलयालम भाषा की ‘‘कायट्टम’’, ‘‘लूटकेस’’ और बंगाली फिल्म ‘‘ताशेर घावर’’ शामिल हैं। फिल्म निर्माता अजीतपाल सिंह की ‘‘फायर इन द माउंटेन्स’’ को सर्वश्रेष्ठ ‘इंडी फिल्म’ की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को हाल ही में सनडांस फिल्म फेस्टीवल 2021 में दिखाया गया था।

अन्य नामांकन में ‘‘गॉड ऑन द बालकनी’’ (असमी), ‘‘लैला और सात गीत (गोजरी, हिंदी), ‘‘नासिर’’ (तमिल), ‘‘पिंकी इल्ली?’’ (कन्नड़), ‘‘सेठथुमान’’ (तमिल), ‘‘स्थलपूरण’’ (मराठी) और ‘‘द ग्रेट इंडियन किचन’’ (मलयालम) शामिल हैं।

‘‘लूडो’’ के अभिनेता राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी, सूर्या, बेंजामिन दाइमरी, हरीश खन्न, जितिन पुथानचेरी, कुमारने वलावने और नील देशमुख के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।

विद्या बालन का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में निमिशा सजायन, रसिका दुग्गल, रीमा कलिंगल, स्वास्तिका मुखर्जी और विनम्रता राय से मुकाबला होगा।

अमेजन प्राइम वीडियो के तीन लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘द फैमिली मैन’’ दूसरा सीजन, ‘‘मिर्जापुर’’ दूसरा सीजन और ‘‘बंदिश बैंडिट्स’’ नेटफ्लिक्स की ‘‘मिसमैच्ड’’ और जी5 की ‘‘चुरैल्स’’ के बीच सर्वश्रेष्ठ सीरीज की श्रेणी में मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला