लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में प्रवासियों की गणना के लिए अमेरिका की तरह डिजिटल वीजा प्रणाली की शुरुआत होगी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:21 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 मई ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल अमेरिका की तरह देश में डिजिटल वीजा प्रणाली का उद्घाटन करेंगी जिससे देश की सीमा में आने वाले और यहां से जाने वाले प्रवासियों की सटीक गिनती हो सकेगी। ब्रिटिश मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।

भारतीय मूल की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ब्रिटिश आव्रजन नीति में सोमवार को ‘व्यापक बदलाव’ करने वाली हैं जिससे देश में आने वालों के लिए ‘सुचारु’ व्यवस्था बन सके।

ब्रेक्जिट के बाद होने वाले बदलावों में सीमा का डिजिटल तरीके से प्रबंधन भी शामिल है। सरकार का कहना है कि इससे कारोबार की आवाजाही आसान होगी और पहली बार ब्रिटेन आने वाले और यहां से जाने वालों की सटीक गिनती होगी।

‘ऑव्जर्वर’ ने पटेल को उद्धृत करते हुए लिखा, ‘‘हमारी पूर्णत: डिजिटल सीमा देश में आने और जाने वालों की गिनती करने की क्षमता देगी, ब्रिटेन कौन आ रहा है, इस पर नियंत्रण होगा।’’

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय को उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक ब्रिटेन में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णत: डिजिटल होगी।

इसका अभिप्राय है कि ब्रिटेन बिना वीजा या आप्रवासी दर्जा वाले लोगों को अमेरिकी प्रणाली की तरह इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथोराइजेशन (ईटीए) के लिए आवेदन करना होगा। इस व्यवस्था से साल में तीन करोड़ आवेदन निपटाए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात