लाइव न्यूज़ :

छात्रा की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 09:16 IST

Open in App

कोलंबिया (अमेरिका), 28 जुलाई (एपी) कॉलेज की एक छात्रा के अपहरण और हत्या के मामले में दक्षिण कैरोलिना के एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। 21 वर्षीय छात्रा आरोपी की कार को ‘कैब’ समझकर उसमें बैठ गई थी। घटना 2019 की है।

न्यायाधीशों ने नथानील रॉलैंड को समांथा जोसफसन की हत्या का दोषी पाया। समांथा मार्च 2019 में कोलंबिया के फाइव पॉइंट्स एंटरटेनमेंट जिले से लापता हो गई थी।

अभियोजकों ने बताया कि समांथा न्यूजर्सी में रॉबिल्सविले की छात्रा थी और वह रॉलैंड की कार को ‘कैब’ समझकर उसमें बैठ गई थी। कार में ‘चाइल्डप्रूफ लॉक’ लगा था, जिससे वह उसमें फंस गई। कार में बैठने के बाद से ही समांथा लापता हो गई थी।

जांचकर्ताओं ने बताया कि समांथा का शव कोलंबिया से 105 किमी दूर मिला था। उस पर चाकू से करीब 120 बार वार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब