लाइव न्यूज़ :

चीन के सरकारी बैंक के पूर्व प्रमुख को रिश्वत लेने के मामले में उम्रकैद

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:55 IST

Open in App

बीजिंग, आठ जनवरी (एपी) चीन के एक प्रमुख सरकारी बैंक के पूर्व प्रमुख को भ्रष्टाचार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

बीजिंग के उत्तर में स्थित चेंगदे की अदालत ने बृहस्पतिवार को हु हुआएबांग को सजा सुनाई। अदालत ने उसे 2009 से 2019 के बीच 8.55 करोड़ युआन (करीब 97 करोड़ रुपये) रिश्वत लेने का दोषी ठहराया है।

हु कर्ज देने वाले दुनिया के सबसे धनी बैंकों में से एक चीन विकास बैंक में कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भी थे।

चीन विकास बैंक एशिया, अफ्रीका और मध्यपूर्व के देशों में रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाह, हवाई अड्डे एवं ऊजां संयंत्र निर्माण की अरबो डॉलर की योजना ‘बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) के वित्तपोषण का मुख्य स्रोत है।

बीआरआई को लेकर शिकायत है कि कुछ देश कर्ज में डूब गए हैं और वह धन वापस नहीं लौटा सकते हैं। हालांकि, ऐसा कोई संकेत नहीं है कि हु की सजा बीआरआई परियोजना से जुड़ी है।

अदालत ने कहा कि वह हु के प्रति नरम रुख अपना रही है क्योंकि उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है एवं रिश्वत से प्राप्त राशि वापस कर दी है।

चीन में आर्थिक अपराध के कुछ मामलों में मौत की सजा दी जाती है।

एक अन्य मामले में मंगलवार को एक अन्य सरकारी वित्तीय संस्थान हुआरोंग एसेट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष लाई शाओमी को रिशवत लेने का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना