लाइव न्यूज़ :

ISS crew lands: अंतरिक्ष में बिताए 205 दिन, कज़ाकिस्तान में उतरे आईएसएस के अंतरिक्ष यात्री, कोरोना वायरस महामारी के बीच स्वागत

By भाषा | Updated: April 17, 2020 18:46 IST

धरती पर लौटे लोगों में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एंड्रयू मॉर्गन व जेसिका मीर और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के ओलेग स्क्रीपोचका हैं। मॉर्गन ने अपने पहले ही मिशन के दौरान 272 दिन अंतरिक्ष में गुजारे।

Open in App
ठळक मुद्देनासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मियर और एंड्रयू मॉर्गन व रूस के ओलेग स्क्रीपोचका शुक्रवार की सुबह 11 बज कर करीब 16 मिनट पर नीचे उतरे।धारीदार नारंगी और सफेद पैराशूट के सहारे मध्य कजाकिस्तान में शेजकाजगान से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में उतरा।

मॉस्कोः अमेरिकी-रूसी अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल कजाकिस्तान की धरती पर शुक्रवार को सुरक्षित रूप से उतरा, जिसका कोरोना वायरस महामारी के बीच, अतिरिक्त सावधानियों के साथ स्वागत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक संकेत के बाद, नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मियर और एंड्रयू मॉर्गन व रूस के ओलेग स्क्रीपोचका शुक्रवार की सुबह 11 बज कर करीब 16 मिनट पर नीचे उतरे। उनका सोयुज अंतरिक्ष यान एक धारीदार नारंगी और सफेद पैराशूट के सहारे मध्य कजाकिस्तान में शेजकाजगान से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में उतरा।

रूसी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने महामारी के बीच अंतरिक्ष यात्री दल की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। राहत टीम और चिकित्सा कर्मियों ने चालक दल को कैप्सूल से बाहर निकालने में मदद की। अंतरिक्ष से वापसी के बाद की जांच के लिए इन लोगों को लगभग एक महीने तक चिकित्सा निगरानी में रखा जाएगा, जिसमें कोरोना वायरस जांच भी शामिल है।

एक रूसी चिकित्सा अधिकारी व्याचेस्लाव रोगोज़निकोव ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों ने मुस्कुराते हुए, मास्क लगाए चिकित्सा विशेषज्ञों से बात की। एक त्वरित जांच के बाद, चालक दल को हेलीकॉप्टरों से बैकोनूर ले जाया जाएगा। वहां से स्क्रीपोचका को मास्को ले जाया जाएगा।

रोस्कोस्मोस के निदेशक दिमित्री रोगोजिन ने बुधवार को कहा था कि रूसी अंतरिक्ष निगम में कोरोना वायरस के 30 मामले थे। मॉर्गन ने अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान में 272 दिन का मिशन पूरा किया। उन्होंने अंतरिक्ष में सात बार चहलकदमी की। सात स्पेस वॉक किया। मियर और स्क्रीपोचका ने अंतरिक्ष में 205 दिन बिताए। 

टॅग्स :अमेरिकारूसइसरोनासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?