लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कई इलाकों में बर्फीले तूफान से जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:23 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, एक फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सोमवार को बर्फबारी तेज हो गई और क्षेत्र में ऐसी मौसम संबंधी स्थितियां बनी हैं कि कई इलाकों में एक फुट से ज्यादा तक बर्फबारी का अनुमान है। बर्फीले तूफान की वजह से अगले कुछ दिनों तक लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा की एक मौसम वैज्ञानिक लारा पगानो ने बताया कि मध्य अटलांटिक तट पर मौसम संबंधी जो स्थितियां बन रही हैं, उसकी वजह से मंगलवार को भारी बर्फबारी हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पेनसिल्वेनिया और न्यूयॉर्क के दक्षिणी हिस्सों तथा कनेक्टिकट और न्यूजर्सी के इलाकों में बर्फबारी हुई। सोमवार सुबह में पेनसिल्वेनिया के इलाकों में तीन से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई। वहीं सोमवार सुबह तक न्यूजर्सी में सात इंच तक बर्फबारी हो चुकी है। न्यूयॉर्क में सोमवार को कोविड-19 के टीकाकरण के कई सत्रों को बंद करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब