लाइव न्यूज़ :

लीबियाई सांसदों ने अंतरिम सरकार गठित होने की पुष्टि की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:59 IST

Open in App

बेनगाजी, 19 मार्च (एपी) लीबिया के सांसदों ने देश में एक अंतरिम सरकार गठित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही, यह उम्मीद जताई जा रही है कि विभाजित और युद्ध ग्रस्त उत्तर अफ्रीकी देश को एकीकृत करने में इससे मदद मिलेगी।

पिछले साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली सुलह प्रक्रिया के दौरान बने एक खाका का समर्थन करने के लिए लीबिया के हितधारकों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हुए मतदान की समाप्ति पर संसद के स्पीकर अगुइला सालेह ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है। ’’

उन्होंने कहा कि 132 सांसदों ने प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबैया की सरकार का समर्थन किया, जिसने दो प्रतिद्वंद्वी प्रशासनों की जगह ली है। इनमें एक देश के पूर्वी हिस्से में था, जबकि दूसरा पश्चिमी हिस्से में था।

दबैया पश्चिमी शहर मिसराता के एक बड़े कारोबारी हैं।

लीबिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने दबैया सरकार की पुष्टि होने का स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना