लाइव न्यूज़ :

लीबिया: संयुक्त राष्ट्र ने चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: November 30, 2021 08:52 IST

Open in App

काहिरा, 30 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया की उस अपीलीय अदालत को जबरन बंद कराने की घटना पर चिंता व्यक्त की है, जो इस पर फैसला सुनाने वाली थी कि दिवंगत तानाशाह मोअम्मर गद्दाफी का बेटा राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकता है या नहीं।

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में बताया कि वह उन खबरों पर नजर बनाए हुए है जिनमें यह कहा गया कि एक सशस्त्र समूह ने देश के दक्षिण-पश्चिम में सभा शहर में एक अदालत के कामकाज में हिंसक रूप से बाधा डाली।

पिछले सप्ताह एक फैसले में गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने से रोक दिया गया था जिसके खिलाफ उन्होंने अपील दायर की थी। अपीलीय अदालत के न्यायाधीश इसकी सुनवाई करने वाले थे कि सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं।

देश में चुनाव आसन्न है और यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्षों की कोशिश के बाद संभव हो पाया है क्योंकि यहां कई गुट हैं जो आपस में लड़ते रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने न्यायाधीशों के साथ हुए व्यवहार पर भी चिंता जाहिर की है क्योंकि उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला