लाइव न्यूज़ :

लीबिया में त्रासदी का आलम, बच्चे और दो महिलाओं सहित 27 प्रवासियों के शव मिले, इस साल 1500 की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:50 IST

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इस साल मध्य भूमध्य मार्ग में कई नाव दुर्घटनाओं और जहाजों के मलबे में लगभग 1,500 प्रवासी डूब गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेड क्रिसेंट ने भूमध्य सागर में तैरते शवों को दिखाने के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं।तीन अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं।

काहिराः पश्चिमी लीबिया में तटों पर यूरोप जाने वाले एक बच्चे और दो महिलाओं सहित 27 प्रवासियों के शव मिले है। देश के रेड क्रिसेंट ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि शव शनिवार देर रात तटीय शहर खोम्स में दो अलग-अलग स्थानों से मिले।

तीन अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। रेडक्रॉस के बराबर एक मुस्लिम संगठन, रेड क्रिसेंट ने भूमध्य सागर में तैरते शवों को दिखाने के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इस साल मध्य भूमध्य मार्ग में कई नाव दुर्घटनाओं और जहाजों के मलबे में लगभग 1,500 प्रवासी डूब गए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, उत्तरी अफ्रीकी देश से दो अलग-अलग जहाज दुर्घटनाओं में 160 से अधिक प्रवासी डूब गए। मानव तस्करों को तेल समृद्ध राष्ट्र लीबिया में अराजकता से लाभ हुआ है और छह देशों के साथ देश की लंबी सीमा के माध्यम से प्रवासियों की तस्करी हुई है। वे प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला