लाइव न्यूज़ :

Liberation Of Haifa:इजराइली शहर हाइफा को मुक्त कराने वाले भारतीय सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: September 23, 2020 21:22 IST

भारतीय मिशन ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकांउट पर स्थानीय समायानुसार अपराह्न पौने तीन बजे ‘डिस्प्ले पिक्चर’ (डीपी) के रूप में यह तस्वीर लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देदूतावास ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शहर में प्रवेश करते इन योद्धाओं की एक तस्वीर पोस्ट की। इतिहासकारों का मानना है कि 102 साल पहले 23 सितंबर के दिन अपराह्न पौने तीन बजे ही भारतीय सैनिकों ने हाइफा को मुक्त कराया था।

 हाइफाः इजराइल के हाइफा शहर को लगभग एक सदी पहले ऑटोमन साम्राज्य से मुक्त कराने वाले भारतीय सैनिकों को भारतीय दूतावास ने बुधवार को यहां श्रद्धांजलि दी।

दूतावास ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शहर में प्रवेश करते इन योद्धाओं की एक तस्वीर पोस्ट की। भारतीय मिशन ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकांउट पर स्थानीय समायानुसार अपराह्न पौने तीन बजे ‘डिस्प्ले पिक्चर’ (डीपी) के रूप में यह तस्वीर लगाई।

इतिहासकारों का मानना है कि 102 साल पहले 23 सितंबर के दिन अपराह्न पौने तीन बजे ही भारतीय सैनिकों ने हाइफा को मुक्त कराया था। भारतीय सेना 23 सितंबर के दिन को हर साल हाइफा दिवस के रूप में मनाती है और अपनी तीन घुड़सवार रेजिमेंटों-मैसूर, हैदराबाद तथा जोधपुर लांसर्स के प्रति सम्मान व्यक्त करती है। इन्हीं रेजिमेंटों के सैनिकों ने ही हाइफा को ऑटोमन से मुक्त कराया था।

भारतीय अमेरिकियों ने अमेरिका के आर्थिक विकास को तेज किया: बाइडेन

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि भारतीय अमेरिकियों ने अपनी कड़ी मेहनत और उद्यमिता के दम पर अमेरिका के आर्थिक विकास को तेज किया और देश में सांस्कृतिक गतिशीलता लाने में मदद की है। चुनाव प्रचार के लिए निधि एकत्र करने के मकसद से आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी सदस्यों और चंदा देने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि वे एच-1बी वीजा और वैध आव्रजन संबंधी उनकी चिंताओं को दूर करेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों ने किया था। उन्होंने कहा, ‘‘सोचिए, इस समुदाय ने देश के लिए क्या किया है? इसके उद्यमी देशभर और दुनिया में कारोबार चला रहे हैं। ये उद्यमी और नवोन्मेषक सिलिकन वैली का आधार हैं और दुनिया में कुछ सबसे प्रभावशाली कंपनियों का नेतृत्व करते हैं।’’ बाइडेन ने कहा, ‘‘आपने इस देश में आर्थिक एवं सांस्कृतिक गतिशीलता लाने में मदद की।’’ उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा कि एच-1बी वीजा, नस्ली अन्याय या जलवायु संकट को लेकर नुकसानदेह कदम सभी के लिए खतरा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्रपति चीजों को बेहतर नहीं बना रहे, बल्कि खराब कर रहे हैं।’’ बाइडेन ने कहा कि अभिभावक यह सोचने लगे हैं कि क्या यहां उनके बच्चों को वह भविष्य मिल पाएगा, जिसका उन्होंने सपना देखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर, मैं वादा करता हूं कि मैं चीजों को खराब नहीं, सर्वश्रेष्ठ बनाऊंगा, इस वैश्विक महामारी को मात दूंगा और अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लेकर आऊंगा, हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में मदद करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि स्वास्थ्यसेवा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि अधिकार है। मैं एक ऐसी आव्रजन प्रणाली बनाऊंगा जो हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करे और हमारे मूल्यों को प्रतिबिम्बित करे।’’ बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकियों के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह इसी कारण इस समुदाय को इतना अधिक महत्व देते हैं।

टॅग्स :इजराइलभारतीय सेनादिल्लीबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल